पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइसेंस रद्द होने का विरोध

लाइसेंस रद्द होने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू - सांडी स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भाजपा मांडू प्रखंड समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की। बैठक के दौरान मुख्य रूप से जिला प्रशासन द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू के आम्र्स लाइसेंस रद्द करने का जोरदार विरोध जताया गया। संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि कुंटू बाबू का आम्र्स लाइसेंस रद्द करने में विरोधियों का षडय़ंत्र है। उनके बढ़ते प्रभाव व जनाधार को देखकर विरोधी घबरा गए हैं। कुंटू बाबू स्वच्छ छवि व मधुर व्यवहार के लिए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम किए हुए हैं। बैठक में मुख्य रूप से संजय कुमार सिन्हा, मनोज गिरि, मनोहर गुप्ता, शंभू सिंह, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, दिलेश्वर कुशवाहा, रामकिशोर पाठक, प्रवीण कुमार सिन्हा, तोकेश सिंह, ईश्वर आदि मौजूद थे।