पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापू का सत्य अहिंसा का सिद्धांत प्रेरणादायी : शुक्ला

बापू का सत्य-अहिंसा का सिद्धांत प्रेरणादायी : शुक्ला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा का सिद्धांत विश्व के लिए प्रेरणादायी है। इसके आधार पर देश को आजादी मिली। लेकिन उन्हें मारने वाले गोडसे के विचार वाले लोग गांधी के सिद्धांतों को मारने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसमें वे सफल नहीं होंगे। शुक्ला कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित गांधी बनाम गोडसे विषय पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम में कैसर जावेद,इरफान सिद्दीकी ,शमीम अहमद राईन,बसंत सिंह,राजेंद्र प्रसाद,राजाराम तिवारी आदि ने भी अपने विचार रखे।
हुसैनाबाद - कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। जिला सचिव धनंजय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह की अध्यक्षता हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह ने की। कार्यकर्ताओं ने बापू के आदर्शों को अपनाने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया। मौके पर राधामोहन सिंह, शंभु कुमार सिंह, तौहिद अहमद, वृंदा पाठक, ललन राम, विजय कुमार सिंह, अंबिका सिंह, गणेश यादव, पप्पू मेहता, लखन तिवारी, कुमुल पासवान, अंसार अली, यासीन अंसारी, धमन हुसैन, धनंजय कुमार सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद थे। इधर राजकीय मध्य विद्यालय व राजकीय उर्दू मवि में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि
मनाई गई।



गांधी जी की प्रतिमा पर मालयार्णन करते कांग्रेस नेता