पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगे बढऩे के लिए कोई शॉर्टकट नहीं : एसपी

आगे बढऩे के लिए कोई शॉर्टकट नहीं : एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
मांझाटोली स्थित पारिस खेल मैदान में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक उच्च विद्यालय, संत अन्ना बालिका विद्यालय और संत इग्नासियुस विद्यालय के बच्चे शामिल हुए।
मुख्य अतिथि राकेश बंसल और जिला खेल पदाधिकारी सुशील कुमार ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान दौड़, रिले रेस, कुर्सी रेस, गोला फेंक, कबड्डी की स्पर्धा हुई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पटेल दल 61 अंक लाकर ऑल ओवर चैंपियन बना। वहीं नेहरू दल 53 अंक, सुभाष दल 47 अंक और गंाधी दल 28 अंक लाकर क्रमश: द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सूर्यमुखी दल 82 अंक लाकर प्रथम रहा। वहीं नीलू दल 78 अंक, गुलाब दल 54 अंक और कमल दल ने 43 अंक हासिल कर क्रमश: दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर एसपी ने कहा कि जीवन में आगे बढऩे का कोई शॉर्टकट तरीका नहीं होता। आज नशापान व अंधविश्वास समाज को खोखला कर रहा है। बच्चे शिक्षा के महत्व को समझें। सिर्फ प्रमाण पत्र लेने के लिए शिक्षा ग्रहण नहीं करें। शिक्षित होने और साक्षर होने में अंतर है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के अलावा सामाजिक पहलुओं के बारे में भी जानकारी दें। बच्चे चरित्र निर्माण की ओर ध्यान दें, ताकि हमारा देश व समाज बेहतर बन सके। उन्होंने सभी बच्चों को शिक्षा के साथ बेहतर शिक्षा पाने के लिए मेहनत करने की अपील की।
खेल पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी स्तर पर काम कर रही है। बच्चे शिक्षा के साथ खेल पर ध्यान दें। जीवन में आगे बढऩे का खेल सबसे अच्छा माध्यम है।
उन्होंने बच्चों से अपने प्रदर्शन के माध्यम से जिला का नाम राज्य में रोशन करने की बात कही। मौके पर विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा पर झांकी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में फादर जॉन डुंगडुंग, पौलीनुस टोप्पो, सिस्टर पुष्पा खेस, सिस्टर कलेमेसिंया, मार्शल तिर्की, डेबिड लकड़ा, दानिएल लकड़ा, फतिमा किंडो सहित अन्य लोग मौजूद थे।



छात्रा को पुरस्कृत करते एसपी और बिरसा मुंडा की झांकी प्रस्तुत करते छात्र।