पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंसस की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

पंसस की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू - प्रखंड मुख्यालय स्थित वर्किंग हॉल में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख फोचवा देवी ने की। इसमें प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल सिन्हा, बीईईओ रहमत अली, चंदेश्वर पंडित, एमओ भीम उरांव, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस दौरान पतरातू सीएससी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, कटिया में ईंट सोलिंग और पीसीसी पथ का निर्माण, पतरातू भगत सिंह चौक से सीमर पेड़ तक पीसीसी पथ निर्माण आदि पर चर्चा हुई। मौके पर गिरजेश कुमार, सुनीता, चोहन, कोलेश्वर, सरयू, विजय, सुरेंद्र, प्रमोद, शशि, अखिलेश, देवानंद, वीरेंद्र, पुष्पा, कमला देवी आदि उपस्थित थे।