चार लोगों ने किया रक्तदान
गुमला - रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रयास से एक महिला समेत तीन युवकों ने रक्तदान कर चार मरीजों की जान बचाई। सदर अस्पताल में मरीज द्वारिका सिंह, दशमी देवी, राजेंद्र एवं रंगीला देवी इलाजरत थीं। उन्हें रक्त की आवश्यकता थी। परिजनों ने रेडक्रॉस से मदद मांगी। इसके बाद रंजीता पोद्दार, प्रदीप प्रकाश तिर्की, वीरेंद्र तिर्की और अमित कुमार खलखो ने रक्तदान किया। मौके पर डॉक्टर आनंद, राकेश कुमार, जीरेन सुरीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।