- Hindi News
- पिपरीटोला में हैरतअंगेज कराटे का प्रदर्शन
पिपरीटोला में हैरतअंगेज कराटे का प्रदर्शन
पतरातू - पिपरीटोला स्थित ज्योति विकास विद्यालय में गुरुवार को मॉडर्न मार्शल आर्ट डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हैरत अंगेज कराटे प्रदर्शन कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय का प्रधानाध्यापक कामेश्वर महतो ने किया। कहा कि आज के दौर में कराटे का प्रशिक्षण लेना बहुत ही जरूरी है।
संस्था के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई विकास पाठक ब्लैक बेल्ट तृतीय डोन ने अपने कलाई से नारियल तोड़कर व डबल नान चाक का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके अलावे सीनियर ब्लेक बेल्ट राजू कुमार, ओम प्रकाश कुमार, शिवम कुमार, छोटेलाल महतो, संदीप कुमार, प्रिया कुमारी, अणु कुमारी, दुर्गा कुमारी, सुमन, लालदेव महतो आदि ने एडवांस काता, बुकाई, लाठी का प्रदर्शन, सर, हाथ, पेट व पैर से टाइल्स तोड़कर हैरत अंगेज कर्तव्य का प्रदर्शन किया।
मौके पर शिवशंकर प्रसाद, तारकेश्वर भारती, माधव प्रसाद, रिंकी देवी, सुषमा बाड़ो, बाबूलाल महतो, सुरेन्द्र महतो, लालकिशोर सहित दर्जनों अभिभावका
उपस्थित थे।