किसानों के लिए ठोस नीति बने : पटेल
भास्कर न्यूज - रामगढ़
भाजपा किसान मोर्चा के तत्ववाधान में गुरुवार को समाहरणालय के सामने कार्यकर्ताओं-किसानों ने धरना दिया। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र पटेल समेत कई लोगों ने सभा में कहा कि राज्य के किसानों के लिए सिंचाई की किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में किसानों का खेती में मन नहीं लग रहा। चूंकि प्रदेश में किसानों की अनदेखी होती रही है। वक्ताओं ने मांग की कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए ठोस नीति पर काम करे, जिससे वे उत्साहित होकर कृषि क्षेत्र को और आगे बढऩे में मदद करें। आयोजित सभा में सरकार का 18 सूत्री मांगों पर भी ध्यान दिलाया गया।
धरनास्थल पर अमरेंद्र कुमार गुप्ता, नित्यानंद महतो, प्रकाश मिश्रा, पप्पू बनर्जी, रंजीत कुमार सिन्हा, खुशीलाल महतो, अरजीत छाबड़ा, रवींद्र शर्मा, अजय ओझा, रणवीर सिंह, सरविंद, सागर, जोधन, प्रदीप महतो, रमेश चंद्र पटेल, मूंगालाल महतो, पोखलाल महतो, गोलकनाथ महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।