पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतरातू में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

पतरातू में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू - पीटीपीएस साह कॉलोनी स्थित गांधी स्मारक स्थल के पास गांधी स्मारक समिति के तत्वावधान में में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान काशीनाथ पांडेय, रामाश्रय सिंह, मथुरा प्रसाद वर्मा व प्रेम साव ने रामायण पाठ, मोहम्मद हामिद और मोहम्मद अनवर ने कुरान की आयत, सुखविंदर सिंह ने गुरुग्रंथ एवं असकर ने बाइबल पाठ किया। वहीं, गायत्री परिवार ने विशेष हवन किया। इससे पहले गांधी स्मारक समिति सदस्यों ने गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।मौके पर विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय गीत रघुपति राघव राजा राम... पेश किया।इस दौरान समिति के अध्यक्ष जेपी पंडित, सचिव महानंद जायसवाल, ललन सिंह, अयोध्या प्रसाद, वेदप्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, रामवचन सिंह, सुरेश पंडित, शशिकुमार गुप्ता, रूपनारायण, पीएन सिंह, रामदेव महतो आदि मौजूद थे।