एनएसयूआई ने की भूख हड़ताल
मेदिनीनगर - एनएसयूआई पलामू के तत्वावधान में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए संसद में लंबित पड़े छह बिलों को पास कराने की मांग को लेकर संचालित राष्ट्रीय अभियान के तहत कचहरी परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई। राहुल गांधी के निर्देशानुसार बिल पास कराने के लिए देशभर के छात्रों का समर्थन आवश्यक है । ताकि इस बिल को पास कराने में मजबूती मिल सके। मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि चार दिवसीय अभियान में हस्ताक्षर अभियान, प्रेस कांफ्रेंस के बाद भूख हड़ताल अंतिम कार्यक्रम था। भूख हड़ताल में जीएलए कॉलेज के अध्यक्ष चंदन सिंह, शीतलराज, निशांत, सौरभ तिवारी, नीरज सिंह, संजीत मेहता, शहबाज खान आदि लोग उपस्थित थे।