पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छंटनी हुई तो होगा उग्र आंदोलन

छंटनी हुई तो होगा उग्र आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पतरातू
पीटीपीएस फुटबॉल ग्रांउड में विद्युत कामगार संघ के बैनर तले पीटीपीएस के स्थाई ठेका मजदूरों की बैठक की गई। इसमें ठेका मजदूरों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष सुरेश साव ने कहा कि विद्युत बोर्ड के विखंडन की स्थिति से ठेका मजदूरों में भारी असंतोष एवं छंटनी का भय व्याप्त है।
अगर ठेका मजदूरों की छंटनी हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित ठेका मजदूरों ने सरकार से मांग की कि पीटीपीएस में कार्यरत ठेका मजदूरों का अविलंब स्थायीकरण किया जाए। अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल व आत्मदाह किया जाएगा। इसके अलावा एक फरवरी को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड अभियंता पदाधिकारी, कर्मचारी समन्वय समिति द्वारा निर्धारित बैठक में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया गया। बैठक में झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सचिव प्रभात कुमार, संघ के अध्यक्ष नरेश महतो, सुरेश, अखिलेश, अनवर, विजय, अशोक, साधु, सैनाथ, शोभाजीत, खेमलाल महतो, दिनेश ठाकुर, संतोष साव, धनियां देवी व कुसमी देवी आदि उपस्थित थीं।