- Hindi News
- पांकी दारोगा को बर्खास्त करने के लिए माले ने की प्रतिवाद सभा
पांकी दारोगा को बर्खास्त करने के लिए माले ने की प्रतिवाद सभा
मेदिनीनगर - भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पांकी में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी,माले कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा वापस लेने और पांकी के दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रतिवाद सभा की। छह मुहान पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि 26जनवरी को छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 28 जनवरी तक केस दर्ज नहीं किया गया। उल्टे पुलिस पीडि़ता के परिजनों को धमकाते रही। माले के राज्य कमेटी सदस्य रविन्द्र भुइयां ने कहा कि पुलिस की इसी करतूत के खिलाफ जब ग्रामीण सड़क पर उतरे तो पुलिस ने बर्बर तरीके से उनकी पिटाई की और आंदोलनकारियों पर झूठा केस कर दिया। पलामू पुलिस की लगातार गुंडागर्दी के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा।प्रतिवाद सभा में गढ़वा की पूर्व जिप अध्यक्ष सुषमा मेहता, दिहाड़ी मजदूर यूनियन के राजीव कुमार,सीपीआई के सूर्यपत सिंह,सच्चिदानंद नेहरू,अधिवक्ता नंदलाल सिंह,रामलाल प्रसाद ,उपेंद्र चंदवंशी आदि नेताओं ने विचार व्यक्त किया।