- Hindi News
- ग्रेडिंग में रामगढ़ के कराटेकारों ने दिखाई प्रतिभा
ग्रेडिंग में रामगढ़ के कराटेकारों ने दिखाई प्रतिभा
भास्कर न्यूज - रामगढ़
निहोन सोतोकान कराटे फेडरेशन रामगढ़ की ओर से कराटे ट्रेनिंग एंड ग्रेडिंग कैंप का आयोजन किया गया। गुरुवार को छावनी परिषद फुटबॉल मैदान में ग्रेडिंग के दौरान कराटेकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फेडरेशन के झारखंड स्टेट के चीफ ट्रेनर सिहान नेपाल विश्वकर्मा ((ब्लैक बेल्ट 5 डाउन जापान)) और रामगढ़ जिला के चीफ ट्रेनर सेंपाई रुस कुमार ((ब्लैक बेल्ट 2 डाउन जापान)) की मौजूदगी में कराटेकारों ने कराटे की कलाबाजी और दांव-पेंच दिखाए। इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा नेता रणंजय कुमार ने कैंप का उद्घाटन कर बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कराटे आत्मरक्षा करने के साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। ग्रेडिंग में ब्राउन बेल्ट क्यू में विवेक कुमार करमाली, शिव शंकर साव, परपल व्हाइट बेल्ट में मेघनाथ महतो, परपल बेल्ट में पंकज कुमार, जयंत कुमार महतो, ग्रीन बेल्ट मोनू कुमार, ऑरेंज बेल्ट में उत्तम कुमार, एलो बेल्ट में पवन कुमार, द्वितीय स्मृति गोयल, तृतीय प्रिंस कुमार, सपना, पूजा, भारती, संतोष, समीर आलम, संदीप, रंजन, रवि, छोटू, सूरज, एहसान, मनोज, देवचंद, शाहिद अंसारी, पवन कुमार पुरस्कृत किए गए।