पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइंडिंग कमेटी का गठन

फाइंडिंग कमेटी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटकी - इटकी सोनारटोली में गुरुवार को छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ द्वारा क्षेत्र की विभिन्न महिला मंडलों की बैठक हुई। बैठक में घरेलू हिंसा व प्रताडऩा से संबंधित 11 मामलों में शामिल महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई। इन मामलों के निष्पादन के लिए नौ सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया। इसमें माया देवी, सीता देवी, शांति देवी, पूनम देवी, इला केरकेट्टा, इंदू देवी, मंजू देवी, धनंजय सोनी व लालू साव के नाम शामिल हैं। बैठक में मिसी गुलबहार महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।