स्थानीय नीति को लागू किए जाने की मांग
इटकी - आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा की ओर से गुरुवार को इटकी में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्राम उरांव ने स्थानीय नीति को अविलंब लागू किए जाने की मांग की। समारोह में लोगों के बीच 30 कंबलों का वितरण किया गया। मौके पर कमलेश राम, नईम अंसारी, अमन उरांव, विनय भगत, संदीप पासवान, विक्की, बोंदा, मनोज महतो, राज तिग्गा, विजय आदि उपस्थित थे।