पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों को नहीं मिल रही न्यूनतम मजदूरी : लक्ष्मण

मजदूरों को नहीं मिल रही न्यूनतम मजदूरी : लक्ष्मण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ - झारखंड में ठेका मजदूरों की स्थिति बदतर होती जा रही है। इनके रोजगार छीने जा रहे। कहीं भी न्यूनतम मजदूरी और सम्मान नहीं मिल रहा है। ये बातें गुरुवार को झारखंड जनरल मजदूर यूनियन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बेदिया ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने नौ वर्षों के शासन में झारखंड को भ्रष्टाचारियों का राज्य बना दिया है। उन्होंने आजसू पर निशाना साधा और कहा कि आजसू ने अवसरवादिता की सारी हदें पार कर दी और लूट में ही मशगूल रही। झामुमो सत्ता की भूख में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के साथ मिलकर झारखंड को लूटने में लगी है। उन्होंने कहा कि इन्हीं ताकतों के खिलाफ 6 फरवरी को रामगढ़ फुटबॉल मैदान में जन विकल्प रैली की जाएगी।
इसमें राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य एवं माले विधायक विनोद कुमार सिंह संबोधित करेंगे। मौके पर बैठक में रशीद अंसारी, छोटन मुंडा, जगदीश बेदिया, राजेश गोप, टिंकू ठाकुर, अनवर अंसारी, जुगेश राम आदि शामिल थे।