बिरहोरों को मिले सुविधा : तारिक
रामगढ़ - युवा कांग्रेस के नेता तारिक अनवर और मो.जीशान अली ने प्रखंड के दोहाकातू पंचायत में रहने वाले बिरहोरों को सरकारी लाभ देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधवा मंगरी बिरहोर को पारिवारिक लाभ नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन तत्काल उस परिवार को पारिवारिक लाभ दे। वहीं, सरकारी योजनाओं को लागू करने की मांग की है।