27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग
गुमला - पिछड़ा वर्ग आयोग के राज्य अध्यक्ष को गुमला के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है। इसमें पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि राज्य में 33 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग के लोग निवास करते हैं। ज्ञापन में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनरखन गोप, दिगंबर ओहदार, कृष्णा लाल, बुंदेश्वर गोप, नवल, सुरेंद्र, अन्नत प्रसाद, बिरसू सिंह का नाम है।