विशेष प्रार्थना सभा चार को
गुमला - स्वतंत्र ग्लोबल मिनिस्ट्री की ओर से चार फरवरी को दिन के दस बजे से एराउज के सभागार में विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों के लिए भाई रंजीत कुमार ईश्वर से विशेष प्रार्थना करेंगे। इसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। जानकारी पास्टर दीपक हेम्ब्रम ने दी।