गर्म देगची गिरने से बच्ची झुलसी
गुमला - पालकोट प्रखंड के सुंदरीडीह निवासी रामपाल खडिय़ा की ढाई वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी गर्म भात से जल गई। उसे गुमला अस्पताल में भर्ती किया गया है। रामपाल ने बताया कि चूल्हा में देगची में चावल पक रहा था। वह पककर तैयार हो गया था, तभी चांदनी खेलते हुए वहां
गई और हाथ देगची पर मार दिया। इससे देगची उसके हाथ पर गिर गया और गर्म भात से वह
झुलस गई।