- Hindi News
- भक्तों ने उतारी मां छिन्नमस्तिका की आरती
भक्तों ने उतारी मां छिन्नमस्तिका की आरती
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया नदी में स्नान
रजरप्पा - मौनी अमावस्या होने के बावजूद गुरुवार को रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र के दामोदर भैरवी संगम में स्नान करने वालों की संख्या काफी कम रही। संध्या आरती में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अच्छी खासी रही। मौनी अमावस्या में स्नान दान और पूजा का विशेष महत्व है। इस मौके पर रजरप्पा कोयलांचल की विभिन्न नदियों और जलाशयों में स्नान करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। कोयलांचल के लोगों ने रजरप्पा स्थित दामोदर भैरवी नदी के अलावा बाह्मणधार स्थित भेड़ा नदी, कोची नाला, सरैया की दामोदर नदी व मंदिर घाट स्थित नदी में लोगों ने डुबकी लगाई। इसके अलावा चितरपुर, बड़कीपोना, छोटकीपोना, लारी, सुकरीगढ़ा, मारंगमारचा सहित विभिन्न मंदिरों में अहले सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे थे।