पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरवार पुलिस के लिए सिर दर्द बने कोयला चोर

पिपरवार पुलिस के लिए सिर दर्द बने कोयला चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पिपरवार
पिपरवार के कोयला खदान व कोल डंप एरिया से इन दिनों से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है। कोयला चोर सीसीएल प्रबंधन, सुरक्षा प्रहरी, सीआईएसएफ व पुलिस के रहते खुलेआम कोयला ले जा रहे हैं।हालांकि, 25 जनवरी की रात व 27 जनवरी की सुबह पिपरवार पुलिस को चार ट्रकों को अवैध रूप से कोयला ले जाते और टीसीपीएल कंपनी के पेलोडर को पकडऩे में सफलता मिली है।
पिपरवार पुलिस ने जिन चार ट्रकों को पकड़ा हैं, उनमें एक सौ टन से अधिक कोयला लोड है। इसका बाजार मूल्य चार लाख रुपए आंका जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद कोयला चोरी पर कोई असर नहीं पड़ा है। पिपरवार से चुराए गए कोयले को खलारी, चान्हो के अलावा लोहरदगा के ईंट भट्ठों में पहुंचाया जाता है। यह बात कोयला तस्करी के आरोप में गिरफ्तार लोगों ने पुलिस के समक्ष स्वीकारी है। इस संबंध में चतरा एसपी अनूप बिरथरे से पूछे जाने पर उन्होंने दार्शनिक की तरह जवाब दिया। कहा कि कोयला देश की संपत्ति है। इसे किसी भी तरह से तस्करी नहीं होने दिया जाएगा।



खदान व डंप एरिया से चुराया गया कोयला पहुंच रहा है खलारी, चान्हो व लोहरदगा के ईंट भट्ठों में