शेख भिखारी जयंती व वनभोज संपन्न
पिपरवार - बीओसीएम फिल्टर प्लांट में गुरुवार को शेख भिखारी जयंती व मुस्लिम मिलन सह वन भोज का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मो ताज व संचालन अब्दुल कयूम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोमिन कान्फ्रेंस के प्रदेश सचिव इस्लाम अंसारी व विशिष्ट अतिथि युनाइटेड जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगों ने शेख भिखारी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर अब्दुल कुदूस अंसारी, ए रहमान, आबिद अली, हाजी सुलेमान, मो इदरीस, मो लियाकत अंसारी, आशीक अली, मो सेराज, मो एजाजुल, मो तनवीर आलम सहित अन्य मौजूद थे।
48 घंटे बाद बीएसएनएल सेवा बहाल
पिपरवार - पिपरवार व आसपास के क्षेत्रों में 48 घंटों तक बीएसएनएल सेवा ठप रही है। गुरुवार की शाम को बीएसएनएल सेवा फिर से बहाल हो सकी।