पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिद्दी में काली पूजा आज, लगेगा मेला

गिद्दी में काली पूजा आज, लगेगा मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गिद्दी
बड़का चुंबा में शुक्रवार को काली पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसकी सभी तैयारी हो चुकी है। काली मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला का भी आयोजन किया गया है ।
समिति के सदस्यों ने बताया कि सन 1935 से बड़का चुंबा में काली पूजा अमावस्या की रात होती आ रही है। पूजा में ग्रामीण अपने सामथ्र्य के अनुसार बकरे की बलि देते हैं। पूजा में दूर-दूर से शामिल होने ग्रामीण पहुंचते हैं। मेला में मीना बाजार भी लगाया गया है। शुक्रवार की रात भगवती जागरण भी आयोजित किया जाएगा।
तैयारी में समिति के मनोज महतो, पिंटू गुप्ता, मुंशी महतो, निरंजन महतो, रामनाथ महतो, रामप्रकाश, लक्ष्मण प्रजापति, महेंद्र महतो, सुरेंद्र सिंह, अमित बेलथरिया, राजू महतो, सुनील मिश्रा, जीतन प्रजापति, हरीशचंद्र कुशवाहा, संजय ठाकुर, बिनोद ठाकुर, लोबिंद साव आदि शामिल हैं।