- Hindi News
- लालगढ़ में प्रखंड स्तरीय निर्मल भारत अभिमान का श्रीगणेश
लालगढ़ में प्रखंड स्तरीय निर्मल भारत अभिमान का श्रीगणेश
निर्मल भारत अभिमान का शुभारंभ : विश्रामपुर - जिला जल व स्वच्छता मिशन के लालगढ़ हाई स्कूल के सभागार में प्रखंड के चयनित चार पंचायत की जल सहिया व ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का सामूहिक प्रशिक्षण शुरू हुआ। साथ ही प्रखंड स्तरीय निर्मल भारत अभियान का भी श्रीगणेश हुआ।
इसमें 50 से अधिक जल सहिया व सदस्य को जिला प्रशिक्षक अरुण तिवारी ने घरों में शौचालय निर्माण व गांव के अंदर में विस्तार से जानकारी दी। इस क्रम में उन्होंने कहा कि जल सहिया स्वच्छता का आधार स्तंभ है। वहीं गांव के हर परिवार को शौचालय की सुविधा की जरूरत पर उन्होंने सर्वाधिक जोर दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को गांवों में चलाए जा रहे निर्मल भारत अभियान के लिए उन्होंने जरूरी बताया। प्रशिक्षण सत्र को अभियान के जिला समन्वयक नसीम अहमद, प्रखंड समन्वयक बलवंत पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लालगढ़ के मुखिया डॉ अखिलेश कुमार साहू व पंजरीकला की मुखिया प्रमोद देवी उपस्थित थीं। हालांकि आमंत्रण के बावजूद तोलरा व बघमनवा के कोई पंचायत प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हुआ।