पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुष्ठ निवारण दिवस पर निकाली गई रैली

कुष्ठ निवारण दिवस पर निकाली गई रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गढ़वा
गढ़वा में कुष्ठ निवारण दिवस पर स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली शहर के मझिआंव मोड़ से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए सदर अस्पताल परिसर में सभा में तब्दील हो गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएनएस दिवाकर मौजूद थे। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुष्ठ लाइलाज बीमारी नहीं है। जरूरत है इसके सही समय पर इलाज का।
उन्होंने कहा कि सभी को अपने आसपास के लोगों को इसको लेकर जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दवा खाने से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है। इसके लिए सदर अस्पताल परिसर में एक अलग से ही विभाग बनाया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस बीमारी से ग्रसित होता है, तो उसे कुष्ठ विभाग में पहुंचकर जांच के बाद दवा का नियमित सेवन करना चाहिए। मौके पर डीएलओ डॉ जेपी सिंह, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल के अध्यक्ष संजय सोनी, कृत्यानंद श्रीवास्तव, जायंट्स अध्यक्ष डॉ उमाशंकर गुप्ता, विनोद कमलापुरी, डॉ राम बिनोद कुमार आदि ने भी विचार रखे।
मौके पर नंदकुमार गुप्ता, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, रघुवीर प्रसाद कश्यप, नीरज कमलापुरी, विजय केसरी, उत्तम जायसवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डीपीएम आशुतोष मिश्रा ने किया।