पेड़ से गिरने से दो युवक घायल
चतरा - शहर के चौर मुहल्ला में इमली पेड़ से गिरने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जाता है कि मुहल्ला निवासी रोहित कुमार व विजय कुमार कचहरी मोड़ स्थित इमली पेड़ पर चढ़े हुए थे। दोनों युवक पेड़ एक पतले टहनी पर चढ़कर इमली तोड़ रहे थे। इसी बीच टहनी टूट गई। दोनों युवक नीचे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया।