- Hindi News
- वीआरटी सेंट्रल स्कूल का वार्षिकोत्सव मना
वीआरटी सेंट्रल स्कूल का वार्षिकोत्सव मना
बरकाकाना - वीआरटी सेंट्रल स्कूल नयानगर का गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य टीपी सिंह व स्कूल परिवार ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।झारखंड वंदना पर आधारित नृत्य को देख आगंतुक मंत्रमुग्ध हो उठे। इसके अलावा बच्चों ने शिक्षा की महता, स्वास्थ्य व पर्यावरण से संबंधित विषय पर नाटक का मंचन किया। नाटक की सभी ने खूब सराहना की। विद्यालय की गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।