महाप्रबंधक को बताई समस्याएं
बरकाकाना - केंद्रीय कर्मशाला चिकित्सालय में अनियमितताओं को लेकर आजसू प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कर्मशाला महाप्रबंधक से भेंट की। इस दौरान आजसू नेता हरिरत्नम और ज्योति सिंह ने महाप्रबंधक को बताया कि हॉस्पिटल में उपलब्ध एंबुलेंस जर्जर होती जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि करीब एक वर्ष से एक्स-रे मशीन बंद पड़ी है। इसमें स्थानीय लोगों को अपने चिकित्सा संबंधित सुविधाएं लेने में कई दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा पानी टंकी के पास लगे फाटक से निवासियों को हो रही परेशानियों से भी अवगत कराया गया। महाप्रबंधक ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।