पीएनबी ने कई स्कूलों में बांटा सामान
बरकाकाना - पंजाब नेशनल बैंक बरकाकाना शाखा ने वेलफेयर योजना के तहत विभिन्न स्कूलो में सामान का वितरण किया। मुख्य महाप्रबंधक विमल कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक आरके सिन्हा, वरीय प्रबंधक प्रचार आशुतोष प्रसाद, शाखा प्रबंधक सुधीर केरकेट्टा ने वीआरटी स्कूल को एक्वागार्ड व क्षेत्र के अन्य स्कूल उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गी व मदरसा को दस-दस पंखे भेंट किए।