पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरा - सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। चिकित्सकों और कर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की मृत्यु हुई थी। महात्मा गांधी का जीवन देश के लिए समर्पित था। लोगों ने राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह, डॉ. पंकज कुमार, संतोष कुमार, मनीष भारद्वाज, आलोक श्रीवास्तव, नूर एजाज, अनिल कुमार सहित अन्य कई कर्मी उपस्थित थे।