पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महावीरी निशान के साथ निकाली गई शोभायात्रा

महावीरी निशान के साथ निकाली गई शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचमुखी हनुमान मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव अनुष्ठान शुरू
शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं का सैलाब
जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
भजनों और बैंडबाजों की धुन पर झूमे युवक
भास्कर न्यूज - रामगढ़
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पहले वार्षिकोत्सव का अनुष्ठान श्रीगणेश अंबिका और ध्वजा पूजन के साथ गुरुवार को शुरू हुआ। लोहार टोला स्थित मंदिर से भव्य महावीरी ध्वजा निशान यात्रा निकाली गई। सुसज्जित वाहन में देवी-देवताओं के चित्र, कलश और ज्योत के साथ नगर भ्रमण के दौरान महिला, पुरुष और बच्चों ने बजरंग बली के जयकारे लगाए।
वहीं, युवक हनुमान का रूप धर जमकर झूमे। नगर भ्रमण में गाजे-बाजे के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल राम, सचिव विजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील वर्णवाल, रणंजय कुमार, कन्हैया जायसवाल, राजेश ठाकुर, सौरभ जायसवाल, शिवा जायसवाल, विनोद दांगी, सुरेंद्र अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
दुर्गा पाठ में भी जयकारों की गूंज
तीन दिवसीय अनुष्ठान को लेकर पुजारियों ने यजमानों को सहपत्नीक पूजा कराई। वहीं, सप्तशती दुर्गा पाठ भी होता रहा।संध्या आरती कर लोगों को प्रसाद बांटा गया।शुक्रवार को पूजा, पाठ, आरती, सुंदर कांड पाठ होगा। शनिवार को वेदी पूजन, शिवजी का महाभिषेक, हवन, आरती के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे महाभंडारे लगाया जाएगा। इस दिन रात्रि जागरण भी होगा।
सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय
पतरातू - पतरातू प्रखंड अंतर्गत जयनगर मध्य विद्यालय के समीप सरस्वती पूजा मनाने को लेकर बैठक आहूत की गई। इसमें सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक अशोक पाठक, मन्नू पाठक, सुमित पाठक, अध्यक्ष दीपू कुमार, उपाध्यक्ष नवनीत पाठक, सचिव अजीत कुमार, सहसचिव अखिल पाठक, कोषाध्यक्ष बबलू पाठक, सहकोषाध्यक्ष शुभम पांडेय, पंडाल प्रभारी राकेश सोनी, गोलू पाठक, रवि मुंडा, संतोष कुमार, योगी कुमार, सन्नी कुमार व प्रतीक कुमार, पूजा प्रभारी नागेंद्र कुमार व पीयूष पाठक को बनाया गया।



न्यास समिति के भंडारे में जुटे भक्त

माघ अमावस्या के मौके पर छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति द्वारा पंचवटी आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया। इससे पूर्व दिन के 12 बजे मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भोग का आयोजन किया गया जबकि शाम को संध्या आरती व श्रृंगार पूजा की गई।