निर्धन वर्ग के लोगों को कपड़े बांटे
रजरप्पा - डिवाइन ओंकार मिशन रामगढ़ की ओर से गुरुवार को कुंदरुकलां में निर्धन वर्ग के लोगों को एक सौ दस कंबल समेत अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। कंबल वितरण मुख्य अतिथि रामगढ़ के उपप्रमुख मजहर वारिश ने किया। उन्होंने कहा कि मिशन की ओर से हर वर्ष गरीब लोगों को कंबल का वितरण किया जाता है, जो सराहनीय काम है। इस मौके पर मोहम्मद मंसूर, तैयब अंसारी, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद अख्तर, दुखू भगत, गहन महतो, मोहम्मद इंद्रिश, मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद हमीद, मोहम्मद कुर्बान व मोहम्मद मुमताज आदि मौजूद थे।