कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए हुआ साक्षात्कार
रामगढ़ - जिले में संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए समाहरणालय में गुरुवार को आवेदकों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार डीसी डॉ. सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में लिया गया। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए दो और कनीय अभियंता के लिए दो आवेदक साक्षात्कार में आए। साक्षात्कार लेने वालों में डीडीसी प्रेमकांत झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत वर्मा, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता बीबी सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक शामिल थे।