पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरडीडीई ने किया तीन स्कूलों का निरीक्षण

आरडीडीई ने किया तीन स्कूलों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरवाडीह
बरवाडीह में पहुंचकर पलामू के आरडीडीई खगेंद्र कुमार ने केचकी मध्य विद्यालय, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय एवं बरवाडीह कन्या मवि का औचक
निरीक्षण किया।
तीनों स्कूलों में बच्चों के एमडीएम, उपस्थिति आदि के बारे में शिक्षकों से पूछताछ की। उन्होंने केचकी मवि में बच्चों से कई सवाल भी पूछे। बच्चों द्वारा कुछ सवालों का जवाब नहीं दिए जाने पर आरडीडीई ने केचकी के शिक्षक सुरेश राम को फटकार लगाई।
उन्होंने कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय एवं कन्या मवि में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से भी सवाल पूछे। निरीक्षण के दौरान कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हाई प्रसाद यादव ने आरडीडीई से शिकायत करते हुए कहा कि करीब दो साल पहले अतिरिक्त विद्यालय के वर्ग कमरों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन जेई द्वारा एमबी बुक नहीं किया गया है। इससे अब तक कागज में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं दिखाया गया है।