हर जगह गूंजा रघुपति राघव राजा राम
भास्कर टीम - रामगढ़
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत इसके विभिन्न प्रखंडों में मनाई गई। जगह-जगह उनकी तस्वीर और प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रामगढ़ में मुक्तिधाम संस्था के तत्वावधान में गांधी जी की पुण्यतिथि गांधी घाट पर मनी। इस बीच सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी हुई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से एसपी रंजीत कुमार प्रसाद, एसडीओ दिलेश्वर महतो, एसडीपीओ अशोक कुमार समेत कई राजनीतिक और सामाजिक दल के लोग शामिल होकर महात्मा गांधी के अस्थि कलश स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में एसपी ने गंाधी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद समाजसेवी कमल बगडिय़ा, सुरेश बगडिय़ा और अरुण बगडिय़ा ने रघुपति राघव राजा राम, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल... सहित कई भजन पेश किए। इस दौरान मुक्तिधाम संस्था ((गांधी घाट)) के सचिव राजकुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, बालकृष्ण जालान, विष्णु प्रसाद, मनजी सिंह, ब्रजकिशोर गांधी, संजीव चड्ढा, मनोहरलाल मारवाह, विनोद जैन, रमेश शेट्टी, ललित जैन, जीवन जैन, संतुभाई मानेक, अरुण कुमार राय समेत कई लोग मौजूद थे।
शांतिधारा फाउंडेशन ने किया पदयात्रा का आयोजन
रामगढ़ में शांतिधारा फाउंडेशन के तत्वावधान में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विश्व शांति के लिए पदयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ गांधी चौक से किया गया। फाउंडेशन के सदस्य पदयात्रा कर गांधी घाट पहुंचे और उनके अस्थि कलश स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान सुरेश पी अग्रवाल, गोविंदलाल अग्रवाल, डीपी सिंह, डॉ. के चंद्रा, जगजीत सिंह सोनी, एसएस परशुरामपुरिया, सुरेश बौंदिया, रामप्रसाद साव, नरेंद्र सिंह पाले, प्रकाश पटवारी, रवि चौधरी, गोपाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यालय पर भी हुआ आयोजन
रामगढ़ - रांची रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में गांधी जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष कुमार महेश सिंह, सीपी संतन, राजकुमार ठाकुर, खोगेंद्र साव, गणेश ठाकुर, प्रदीप प्रजापति, महेंद्र सिंह गांधी, सोमू खान, मनोज शर्मा, आरआर प्रसाद, कुंवर महतो, केडी मिश्रा, मुस्तफा आजाद, अकबर अंसारी, बिरजू राम सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
चितरपुर में बापू के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
चितरपुर - लारी स्थित बीएड कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कॉलेज के सचिव संजय प्रभाकर और अन्य सदस्यों ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनीता गुप्ता, संतोष अरोड़ा, सुनील गुप्ता, राजेश रंजन, रूपाली कुमारी, रंजू वंदना होरो, सीखा कुमारी, बंधना रानी सिन्हा, विनोद रंजन, सुलेखा कुमारी, वरुण कुमार, संगीता कुमारी, मीतेश कुमार, अन्नपूर्णा सिंह, श्वेता कुमारी, मीरा कुमारी, रोहित कुमार आदि मौजूद थे। उधर, चितरपुर के काली चौक पर भी झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर केंद्रीय सदस्य चंद्रशेखर पटवा, प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद वर्मा, रवींद्र चौधरी, नंदकिशोर भगत, मीतन मास्टर थे। इसके अलावा राजवल्लभ उच्च विद्यालय सांडी में आयोजित पुण्यतिथि में प्राचार्य पन्नालाल राम, डॉ. विनोदानंद झा, रविप्रकाश केसरी, जगदीश केवट, प्रभु दयाल मेहता, उपेंद्र नारायण सिंह मौजूद थे। डीएवी रजरप्पा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बच्चों ने उनके भजन पेश किए।छात्रों ने बापू पर आधारित कहानी व कविताएं भी पेश की। इससे पहले प्राचार्य एचके झा व स्कूल स्टाफ ने बापू के चित्र पर पुष्प चढ़ाया।
बरकाकाना में दी गई राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि
कोयलांचल में याद किए गए महात्मा गांधी
भुरकुंडा - कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। थाना चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने गांधी जी के चित्र पर श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजू पांडेय, निजी सचिव पिंटू अग्रवाल, गंगाधर कुशवाहा, राजकिशोर सिंह, रमाकांत दुबे, राजेश मिश्रा, जीवन महली, युनूस अंसारी, विक्की रजक, मुनेश्वर बेदिया, धनंजय सिंह आदि मौजूद थे।
बरकाकाना - नयानगर स्थित कोआपरेटिव मार्केट में महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि हुई।इस दौरान लोगों ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर आदित्य साहू, योगेंद्र सिंह, बनारसी साहू, वरुण साव, गोविंद बेदिया, अखिलेश शर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, सुनील मुंडा, अशोक ठाकुर, विमलेश सिंह, समीर शेखर, हैदर अली, संजीव कुमार, अमित कुमार, विक्रम कुमार, नेहा कुमारी व प्रतिमा कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।