पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोग जानकारी अभाव में नहीं उठ पा रहे योजनाओं का लाभ : सुरेंद्र

लोग जानकारी अभाव में नहीं उठ पा रहे योजनाओं का लाभ : सुरेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज। कोडरमा
स्वयंसेवी संस्था समर्पण, नाबार्ड व बैंक ऑफ इंडिया पिपचो शाखा के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर में आधार स्तरीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, नाबार्ड के डीडीएम भास्कर मिर्घा, उद्यान विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह, कृषि विशेषज्ञ चंचिला कुमारी व समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड किसान क्लब तिलोकरी, ज्ञानोदय किसान क्लब बेहराडीह व समर्पण किसान क्लब खरपोपा के कुल 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने कहा कि योजनाओं व सुविधाओं की कमी नहीं है। जानकारी के अभाव में लोग सुविधाओं व योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने किसानों को तकनीकी विधि से कृषि करने पर जोर दिया। वहीं डीडीएम भास्कर मिर्घा ने किसान क्लब के गठन की प्रक्रिया और उद्देश्य एवं भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि बैंक से मिलने वाले ऋण का यदि सही इस्तेमाल नहीं किया गया तो वह हमें अपाहिज बना देता है। उन्होंने ग्रुप को डिफॉल्टर होने से बचने व समूह को सक्रिय बनाए रखने की विधि भी बताई। शिविर में भूपेंद्र सिंह ने श्री विधि व चंचिला कुमारी ने मसरूम की खेती और इसके लाभ से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डाला। विषय प्रवेश संस्था सचिव इंद्रमणि साहू तथा आभार प्रकट कार्यक्रम समन्वयक आशीष कुमार ने किया।