पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुड़वा खुर्द और कोसीआरा के टीम फाइनल में पहुंची

कुड़वा खुर्द और कोसीआरा के टीम फाइनल में पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुड़वा खुर्द और कोसीआरा के टीम फाइनल में
हैदरनगर : बेलासपुर में सिंह युवा क्लब के तत्वावधान में चले रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मुकाबलों में कुड़वा खुर्द और कोसीआरा की टीम ने जीत हासिल की। दोनों टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर नौडीहा की टीम ने ऑल आउट होकर 160 रन बनाए। जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी कुड़वा खुर्द की टीम ने 18 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के राकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में टॉस सिमरसोत के टीम ने जीत कर कोसिआरा को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। कोसीआरा के खिलाडिय़ों ने ऑल आउट 155 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी सिमरसोत की खिलाड़ी 91 रन पर ही ऑलआउट हो गए। कोसीआरा में यह मैच 64 रन से जीत लिया। राजा कुमार ने 5 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। सिमरसोत की ओर से सर्वाधिक 28 रन कलीम अंसारी ने ही बनाए। दोनों मैन ऑफ दी मैच को आमंत्रित अतिथि विन्देश्वरी सिंह ने कप प्रदान किया। कुड़वा खुर्द टीम के राकेश कुमार को हैट्रिक सिक्सर के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। मैच को सफल बनाने में मनीष मिश्रा, अक्षय सिंह, रवींद्र, पप्पू, भरत व मोनू आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।