हादसे में सीसीएल कर्मी गंभीर
कुजू - ओपी क्षेत्र के केबीगेट के समीप फोरलेन चौराहे पर गुरुवार को कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार सीसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीसीएल केंद्रीय अस्पताल नईसराय भेजा गया। जानकारी के अनुसार कुजू कोलियरी में कार्यरत करमा जतराटांड़ निवासी मुरली मुंडा बाइक से कुजू कोलियरी से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन चौराहे पर रामगढ़ की ओर तेज गति से जा रही कार संख्या सीएच12टी 3958 ने उसे अपनी चपेट में लिया।