वनकर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत
मेदिनीनगर - डीएफओ महालिंग ने उग्रवादियों की गतिविधियों के मद्देनजर वनकर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि एसपी वाइएस रमेश के निर्देश पर गिरिडीह जिले में तीन दिन पहले हुई उग्रवादी घटना को ध्यान में रखकर यह उठाया गया है। डीएफओ ने बताया कि पलामू जिले के अधिकांश जंगल उग्रवादियों के मुफीद है। पलामू में वन परिक्षेत्र सात प्रक्षेत्रों में विभक्त है। चैनपुर, कुंदरी के जंगल, पाटन, मोहम्मदगंज, छतरपुर पूर्वी एवं पश्चिमी वन क्षेत्रों में उग्रवादियों की गतिविधियां रहती है।