- Hindi News
- राजेश को मिला बेस्ट कॉन्ट्रेक्टर का अवार्ड
राजेश को मिला बेस्ट कॉन्ट्रेक्टर का अवार्ड
विश्रामपुर - औद्योगिक सुरक्षा एजेंसी डू- पांडू ने एबीसीआईएल औद्योगिक प्रतिष्ठान रेहला में आयोजित सुरक्षा प्रदर्शनी में कंपनी के कान्ट्रेक्टर राजेश कुमार चौबे को बेस्ट कांट्रैक्टर के अवार्ड से नवाजा है। यह पुरस्कार संस्था ने लगातार दूसरे वर्ष उन्हें सुरक्षा मानक का शतप्रतिशत पालन व जीरो एक्सीडेंट के लिए दिया है। एबीसीआईएल के यूनिट हेड बीबी दीक्षित ने कारखाना के अन्य वरीय अधिकारी की उपस्थिति व सुरक्षा एजेन्सी डू-पांडू के प्रतिनिधि की मौजूदगी में राजेश चौबे को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र सौंपा।