- Hindi News
- बापू के रामराज के सपनों को साकार करने का संकल्प
बापू के रामराज के सपनों को साकार करने का संकल्प
विश्रामपुर : जिले का एक मात्र ख्यातिप्राप्त गांधी सेवा आश्रम कंडा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी आश्रम के संस्थापक ने आश्रम में उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद लोगों ने एक मिनट का मौन रखा। मौके पर प्रखर गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी केश्वर विश्वकर्मा ने बापू के रामराज्य के सपना को साकार करने का सबको संकल्प कराया। मुख्य अतिथि हरिद्वार मेहता ने वर्ग, जाति, लिंगभेद से परे समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सामाजिक सोच रखने वाले लोगों को आगे आने का आह्नान किया। मौके पर मुख्य अतिथि स्तरोन्नत उवि कंडा के प्रधानाध्यापक हरिद्वार मेहता ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात गांधी सेवा आश्रम समिति के अध्यक्ष युगेश्वर विश्वकर्मा, कंडा के मुखिया युगल भुइयां, उपमुखिया सिद्धेश्वर भारती सिंह, मणिशंकर प्रसाद आदि ने बापू की तस्वीर पर श्रद्धासुमन चढ़ाए।