- Hindi News
- छत्तरमांडू में पंचायत सचिवालय का शिलान्यास
छत्तरमांडू में पंचायत सचिवालय का शिलान्यास
रामगढ़ - रामगढ़ प्रखंड के छत्तरमांडू गांव में पंचायत सचिवालय का शिलान्यास किया गया। गुरुवार को मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शांति सोरेन ने निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि सचिवालय निर्माण से पंचायत के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। मौके पर मुखेंद्र महतो, अशोक, टेकचंद, बिनोद, रामानंद, अनिल, सुभाष, हराधन, सागर, सत्यनारायण महतो, रूपेश महतो, जगदीश महतो, भोला महतो, शंभू बेदिया मौजूद थे।
मुखिया की अनदेखी राजनीतिक साजिश : भोलानंद : पंचायत मुखिया भोलानंद प्रसाद ने शिलान्यास की जानकारी नहीं देने पर कहा है कि यह राजनीतिक साजिश है।