- Hindi News
- ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच घायल
ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच घायल
रामगढ़ - शहर के न्यू शांति सिनेमा हॉल के समीप बुधवार की देर रात ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गश्ती पुलिस ने सत्येंद्र कुमार सोनी, दिनेश राजवंशी, निरंजन राजवंशी, सुनील राजवंशी तथा छोटू राम को घायलावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन जेएच01जे-6331 पर सवार होकर सभी युवक रांची की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।