- Hindi News
- बूम बूम इलेवन ने किया सुपर शक्ति को पराजित
बूम-बूम इलेवन ने किया सुपर शक्ति को पराजित
भाजपा युवा मोर्चा ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
भाजयुमो पलामू के तत्वावधान में जीएलए कॉलेज में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट कप खेलेगा युवा जीतेगा भारत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कबूतर उड़ा कर किया। टूर्नामेंट में 16 टीम भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच बूम-बूम इलेवन एवं सुपर शक्ति के बीच खेला गया। बूम बूम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बनाए। टीम की ओर से फैजल ने 18, आतिफ ने 31, बिशु ने 22 और रंजीत ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए सुपर शक्ति की ओर से विकास और जैकी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जबकि अभिमान 2, नवनीत एक विकेट हासिल करने में सफल रहे। जवाबी पारी खेलने उतरी सुपर शक्ति की टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट पर 111 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विकास ने 19, अभिमान 12 व नवनीत ने 12 महत्वपूर्ण रन जुटाए। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष श्याम बाबू ने की। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष अनिता देवी, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, नप अध्यक्ष पूनम सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्याम बिहारी राय, विजय ओझा और मंगल सिंह उपस्थित थे।