महिला शिक्षा पर दिया जोर
रजरप्पा - कुर्मी समाज का गुरुवार को दामोदर नदी तट पर मिलन समारोह आयोजित कर महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के हर घर की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए लोगों को आगे आना होगा। महिलाओं के शिक्षित होने पर ही समाज शिक्षित होगा। संचालन सतीश महतो ने किया। मौके पर शिवनारायण महतो, कमलेश, राजेश, पुनीनाथ महतो, राजेंद्र, सुनील ओहदार आदि मौजूद थे।