रजरप्पा क्षेत्र के बारूद घर का उद्घाटन
रजरप्पा - सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के नवनिर्मित बारूद घर का गुरुवार को मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अजीत चौधरी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बारूद रखने में हो रही परेशानी को देखते हुए नए बारूद घर को तैयार किया गया। इसमें 20 हजार केजी बारूद रखा जा सकता है। मौके पर आईसी मेहता, एनपी सिंह सलूजा, संजीव कुमार, सत्यजीत कुमार मौजूद थे।