रामगढ़ - रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिंदल पैंथर ए डिविजन जिला लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच गुरुवार को इफिको ग्राउंड में हुआ। पहले बल्लेबाजी कर सीएस किंग छत्तर की टीम ने 32 ओवर में 175 रन बनाए। जवाब में टीआरसीसी मुरपा ने तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। अंपायर जीत सिंह और कमलेश थे।