- Hindi News
- आईआरबी डीएसपी मुकुल हांसदा का आकस्मिक निधन
आईआरबी डीएसपी मुकुल हांसदा का आकस्मिक निधन
हजारीबाग - आईआरबी थ्री डीएसपी मुकुल हांसदा का आकस्मिक निधन बुधवार की रात अपोलो अस्पताल में हो गया। वे लंबे समय से किडनी रोग से ग्रसित थे। स्व. हंसदा 1990 बैच के डीएसपी थे। वे हजारीबाग के हुड़हुड़ु पतरातू के रहने वाले थे। हजारीबाग पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम सलामी दी गई, फिर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें जिले के कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। वर्तमान में वे चतरा जिला के पिपरवार में आईआरबी थ्री के डीएसपी पद पर पदस्थापित थे। उनकी पत्नी शारदा हांसदा कार्मेल स्कूल में भूगोल की शिक्षिका हैं। शारदा हांसदा ने बताया कि वे हजारीबाग आईआरबी में भी रहे हैं। पिछले कुछ माह से वे बीमार चल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत 10 जनवरी को बिगड़ी। उन्हें अपोलो रांची ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 29 जनवरी की रात उनकी मौत हो गई।