हजारीबाग - जीजीएस रोड डेली मार्केट गेट के पास से गुरुवार को हीरो होंडा मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वाहन मालिक बोकारो निवासी मनोज कुमार रजक ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि वह हजारीबाग बाजार आया। बाहर निकला तो देखा मोटरसाइकिल गायब है।