पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सप्लाई इंस्पेक्टर के घर फायरिंग

सप्लाई इंस्पेक्टर के घर फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसप्लाई इंस्पेक्टर को मोबाइल पर सुजीत सिन्हा से बात करने को कहा
ञ्चइनकार करने पर कार्बाइन और पिस्तौल से चलाईं गोलियां
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा मोहल्ले में सप्लाई इंस्पेक्टर केके मिश्र के आवास पर बुधवार की रात अपराधियों ने फायरिंग की। हालांकि फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जाता है कि दो अपराधी रात में उनके घर के गेट पर पहुंचे और उन्हें आवाज दी। अपराधियों के आने का कारण पूछने पर उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर को सुजीत सिन्हा से मोबाइल पर बात करने को कहा। मिश्र ने सुजीत सिन्हा से बात करने से इनकार किया, तो युवकों ने कार्बाइन और पिस्तौल से फायरिंग कर दी।
इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना की लिखित जानकारी शहर थाना प्रभारी मनोज ठाकुर को दे दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक
थाना में प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी। डीएसपी अजय कुमार ने भी फायरिंग की सूचना मिलने की पुष्टि की है। इस घटना को भी रंगदारी मांगने से जोड़ कर देखा जा रहा है।